प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं उनकी जगह सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल को आगरा का जिम्मा सौंपा गया है। मनीष बंसल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। मनीष की पत्नी मेधा रूपम गाजियाबाद की जिलाधिकारी हैं।
इसके साथ ही लंबे समय से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रहे नीतीश कुमार को अब उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं बुलंदशहर की जिलाधिकारी रहीं श्रुति को एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के पद पर तैनाती दी गई है।