फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में गूंजा एक पेड़ मां के नाम का संदेश, संतों को बांटे पौधे

Mon, 06 Jul 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर मंदिर परिसर मे वन महोत्सव मे वृक्ष लगाने का संकल्प लेते ग्रामीण साधु संत
विज्ञापन
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में एक जुलाई से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को वन विभाग की ओर से पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने बटेश्वर धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं और साधु-संतों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निशुल्क पौधे वितरित किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने तीर्थ स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं और संतों को एक-एक पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण की महत्ता समझाई। पौधे बांटकर सभी से यह संकल्प भी लिया गया कि वे इन पौधों को सिर्फ रोपेंगे नहीं, बल्कि एक मां की तरह इनकी पूरी देखभाल कर इन्हें वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। विशेष अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा शिवम यादव, यतेंद्र सिंह, अमन कुमार, यशनंद यादव और वन रक्षक धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें