बाह: थाने के गेट पर बंदर, कैसे फरियादी जाएं अंदर
बाह। बारिश का पानी बाह थाना परिसर में भर गया, पानी में बंदर उछल-कूद करते रहे। रविवार शाम बंदर थाने के गेट पर बैठ गए। नतीजतन हमले के डर से फरियादी थाने के अंदर नहीं जा पाए। इतना ही नहीं थाने के अंदर मौजूद फरियादी गेट से बंदरों का हटने का इंतजार करते रहे। बारिश का पानी थाना परिसर में भरने के चलते आए दिन थाने के गेट पर ऐसे ही दृश्य फरियादियों का रास्ता रोक लेते हैं। संवाद