फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारा गिरा, ठंड से बचाव के इंतजाम ठंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी भी सर्दी का आधिकारिक एलान नहीं किया है। हालांकि, रात के समय पारा 10 डिग्री के नीचे तक जाने लगा है। ऐसे में रात के समय एसएन मेडिकल कॉलेज में बने रैन बसेरे में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रैन बसेरे में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शेल्टर होम में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसएन कॉलेज में सर्दी शुरू होने पर हर साल मेडिसिन विभाग, स्त्री रोग, इमरजेंसी और नई आठ मंजिला भवन के पास अस्थायी रैन बसेरा बनाए जाते हैं। इसमें सर्दी से बचाव के लिए रजाई, गद्दे समेत अन्य की सुविधा होती है। अभी तक रैन बसेरा का इंतजाम नहीं किया है। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी तीमारदारों को झेलनी पड़ रही हैं। फर्श पर रात में वक्त काटना चुनौती बना रहता है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि स्थायी रैन बसेरा संचालित है। जल्द ही विभागों के पास रैन बसेरा बनाकर सर्दी से बचाव के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहीं नगर आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग को रैन बसेरों में बेड, कंबल, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा संबंधी इंतजाम के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार तक इंतजाम दुरुस्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन



सुबह के समय छाएगा कोहरा, घटेगी दृश्यता

आगरा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 5 से 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहेगी।

शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही है। यूपीपीसीबी के अनुसार शहर का एक्यूआई 154 दर्ज किया गया है, लेकिन कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर स्थिति अधिक खराब है। मनोहरपुर में 116, रोहता में 137, शाहजहां गार्डन पर 169, शास्त्रीपुरम पर 136 और आवास विकास कॉलोनी में सबसे खराब स्थिति के साथ एक्यूआई 211 रिकाॅर्ड किया गया। चिकित्सकों के अनुसार 150 से अधिक एक्यूआई होने पर फेफड़ों की बीमारियों, अस्थमा और हार्ट पेशेंट्स को सांस लेने में दिक्कत बढ़ सकती है।
कोहरे के अलर्ट के साथ बढ़ते प्रदूषण स्तर ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सकों ने सुबह की सैर, धूल भरी जगहों पर जाने से परहेज करने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। नगर निगम प्रदूषण कम करने के लिए जल छिड़काव और सफाई बढ़ाने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें