फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन में राजस्व की चोरी: महापौर ने नगर आयुक्त से मांगा जवाब, नए टेंडर पर लगाई रोक

Tue, 17 Mar 2026 08:39 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यूनिपोल विज्ञापन से मिलने वाले कर में गड़बड़ी की आशंका पर महापौर हेमलता दिवाकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है और नए यूनिपोल टेंडर को फिलहाल स्थगित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में यूनिपोल लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों को दी जा रही अनुमति और विज्ञापन कर में हो रहे कथित खेल पर महापौर हेमलता दिवाकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में लगे यूनिपोल की तुलना में विज्ञापन कर कम आने पर जवाब-तलब किया है। साथ ही 27 फरवरी को पोल लगाने के लिए जारी किए गए अनुबंध के टेंडर को तत्काल स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त को लिखे पत्र में महापौर ने पूछा है कि जितने शहर में यूनिपोल लगे हैं, उतना राजस्व नहीं आ रहा है। पत्र में महापौर ने कहा कि नगर निगम ने विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों को यूनीपोल विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए आवंटित करने का अनुबंध किया है। 350 पोल लगाए जाने की अनुमति देने के बावजूद संख्या के आधार पर विज्ञापन कर जमा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि टैक्स कम जमा होने के बावजूद फर्मों पर कार्रवाई न होना नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत दिखा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एलेक्स एडवटाईजर्स, फ्रेंक एडवरटाइजर एवं प्राइम्स एड को यूनीपोल लगाने के लिए दी गई अनुमति और लगाए गए पोल की संख्या व मिले विज्ञापन कर की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देने तक नए टेंडर को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें