फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नानी और मामा की घिनौनी करतूत, फर्जी दस्तावेज से किशोरी की ली सुपुर्दगी, फिर देह व्यापार के दलदल में धकेली!

Wed, 01 Apr 2026 08:08 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में देह व्यापार से मुक्त कराई गई किशोरी को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बालिग दिखाकर मामा-नानी सुपुर्दगी में ले गए। जांच में दस्तावेज नकली पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में जून 2025 में देह व्यापार से मुक्त कराई गई किशोरी को उसके मामा-नानी ने दस्तावेज पेश कर बालिग दिखाया और सुपुर्दगी में लेकर चले गए। जांच में दस्तावेज फर्जी निकले। अब एनजीओ की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

फ्रीडम फर्म एनजीओ की रेस्क्यू टीम के सदस्य अभितेज ने बताया कि एनजीओ ने जून 2025 में पुलिस को सिकंदरा क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने कार्रवाई कर कई आरोपियों को पकड़ा और एक बालिका को मुक्त कराया। उसके मामा व नानी ने बालिका को बालिग बताते हुए दस्तावेज पेश किए।
विज्ञापन

पुलिस ने दस्तावेजाें के आधार पर दोनों को बालिका की सुपुर्दगी दे दी। एनजीओ की शिकायत पर एडीसीपी महिला अपराध ने जांच की तो दस्तावेज नकली पाए गए। एनजीओ ने बालिका के दोबारा देह व्यापार में धकेलने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई और बालिका को सुरक्षित करने की मांग की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें