फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आखिरी ओवर तक मैच में रहा रोमांच, चार रन से जीती टीम

Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कार्तिकेय ​सिंह
विज्ञापन
आगरा। सूरजभान क्रिकेट अकादमी और एकलव्य स्पोर्ट्स क्रिकेट टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सूरजभान क्रिकेट अकादमी ने चार रन से जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक रहा।
विज्ञापन

रोहता में खेले गए मैच में मेजबान टीम के कार्तिकेय सिंह ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरजभान अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। कार्तिकेय ने 57 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य स्पोर्ट्स क्रिकेट टीम 4 विकेट पर 161 रन ही बना सकी और लक्ष्य से चार रन दूर रह गई। कार्तिकेय ने तीन ओवर के स्पेल में मात्र 16 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। कोच ओम यादव ने कहा कि इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें