कासगंज। इस नवरात्र में ऑटोमोबाइल बाजार में खुशी से झूमता नजर आया। ऑटो मोबाइल कारोबारी बिक्री बढ़ने से खुश हुए तो ग्राहक जीएसटी की दर कम होने के बाद मिलने वाली राहत से।
दोपहिया वाहनों पर 7 से 12 हजार और ट्रैक्टर की कीमत में 20 से 70 हजार तक की कमी आई है। जीएसटी कम होने के आकर्षण में तमाम लोगों ने कार व अन्य वाहन खरीदे और जीएसटी बचत उत्सव की खुशियां मनाईं।
प्रथम नवरात्र से लेकर दशहरा तक प्रतिदिन जिले में 40 से50 बाइकों की बिक्री का औसत बना रहा। इसी तरह से 20 से 25 ट्रैक्टरों की प्रतिदिन बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुमान के नवरात्र के 9 दिनों में ही जिले में करीब 500 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
करीब 200 ट्रैक्टरों की भी बिक्री की गई। इसके अलावा ऑटो की खरीद भी कारोबार के लिहाज से लोगों के द्वारा की गई। अभी भी दो पहिया वाहनों की बिक्री का सिलसिला जारी है। कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस पर अच्छा बाजार चलने की उम्मीद है।