फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल पर गोलियों से छलनी मिला शव, दहशत

Tue, 30 Oct 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
गोली मार कर हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

एटा क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। एक नहर पुल के पास गोलियों से छलनी शव मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान हो गई है। 

विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के अर्थरा नहर पुल से मंगलवार सुबह लोग गुजरे, तो उन्हें एक शव दिखाई दिया। लोगों ने उसकी पहचान अहरमई निधौली कला निवासी साधु उर्फ साधुआ (32 वर्ष) के रूप में की। उसको तीन गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। 

बताया जा रहा है कि साधु पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हीं मामलों से जोड़कर हत्या को देखा जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर साधु के सीने, पेट और धड़ पर तीन गोली मारी गई हैं। पुलिस ने गश्त के समय शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई मुकेश कुमार ने मृतक भाई की पत्नी सुधा पर हत्या का षड़यंत्र रचने और शीलेन्द्र, अनिल निवासी नगला डम्बर सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि मृतक की पत्नी और ससुरालियों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।  
विज्ञापन


- हिस्ट्रीशीटर मामले में परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। 
संजय कुमार, एएसपी, एटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें