फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की मथुरा नगरी में चौबीस घंटे मिलती है शराब, वीडियो में कैद

Tue, 30 Oct 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सुबह सात बजे शराब दुकान के शटर के नीचे से शराब बिक्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में एक ओर धार्मिक स्थल को देखते हुए शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं सरकार ने जाम छलकाने के लिए कुछ दूरी पर ही सरकारी ठेके खोलवा दिए हैं। ये प्रतिबंधित इलाकों की भरपाई के लिए दिन रात खुले रहते हैं। यहां पाबंदी समय पर भी सुबह से शराब बिक्री होती है। मंगलवार को सुबह-सुबह शराब लेने के कई मामले वीडियो में कैद किए गए।

विज्ञापन




ये नजारा है मथुरा चौकी के कृष्णा नगर क्षेत्र का। यहां सोंख रोड पर मॉडल शॉप की दुकान है। इसके बगल में ही देसी शराब की भी दुकान हैं। इस दुकान में तड़के सुबह से ही शराब मिलने की शिकायत की जाती रही है। पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे से यहां शराब लेने वालों की लाइन लगने लगी। लोग शटर के नीचे से रुपये देते हैं और बदले में देसी शराब मिल जाती है। इसके लिए कुछ अतिरिक्त दाम देने पड़ते हैं। सुबह-सुबह कई लोगों ने दुकान से शराब खरीदी। ये सभी वीडियो में कैद हो गए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने नियम बनाया है। उसके मुताबिक शराब दुकान दोपहर 12 बजे खुलेंगी और रात 10 बजे बंद हो जाएंगी। इस समय के बाद शराब बिक्री पर कार्रवाई होगी। लेकिन मिलीभगत से शराब दुकानों से चौबीस घंटे शराब बेची जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें