फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के लिए अपनों को धोखा: मां को कपड़ों के बहाने ले गई बाजार, फिर युवती ने की ऐसी हरकत...घरवालों के उड़े होश

Wed, 08 Jan 2025 01:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवती बाजार में मां के साथ कपड़े बदलने के बहाने आई थी। यहां उसने प्रेमी को बुला लिया। मां को चकमा देकर वो प्रेमी संग चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में मां के साथ बाजार कपड़े बदलने के बहाने गई युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। दन्नाहार पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 10 दिसंबर को मां के साथ बाजार कपड़े बदलने के लिए गई थी। वहां से युवती कहीं लापता हो गई। युवती जब काफी समय तक वापस नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लग सका।

 पता चला कि नगला महानंद में अपने बहनोई टीटू के यहां आया भोले उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया। कुछ दिन पहले उसने पुत्री को मोबाइल भी दिया था। पुत्री अपने साथ 10 हजार रुपये की नकदी भी लेकर गई है। दन्नाहार पुलिस पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें