फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुआ के बेटे के साथ जा रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे...मौके पर ही मौत

Wed, 08 Jan 2025 01:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बाइक से बुआ के बेटे के साथ जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक के आगे गोवंश आ गया। बाइक टकराकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
मृतक रितिक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गांव किल्ली के पास एक बाइक पर सवार अचानक सामने आए गोवंश से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी निवासी ऋतिक (18) अपने मामा के लड़के शिवम निवासी जमालीपुर जनपद औरेया अपने बहनोई उपेंद्र यादव निवासी लालपुर बेवर के यहां आए थे। सोमवार की रात को दोनों बाइक से कस्बा आ रहे थे। रास्ते में इटावा रोड पर गांव किल्ली के पास अचानक बाइक सामने से आ रहे गोवंश से जा टकराई। हादसे में ऋतिक और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि ऋतिक इंटर का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हादसे में युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें