फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सोरों(कासगंज)। कोतवाली पुलिस ने बदायूं के युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नगरिया-कछला मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप बदायूं जनपद के थाना उझानी के अब्दुल्लागंज निवासी ग्रामीण विजय पुत्र रामजीलाल की हत्या 23 फरवरी 2021 को कर दी गई थी। हत्या करने के बाद नगरिया-कछला मार्ग के पेट्रोल पंप पर शव फेंक दिया गया। हत्या के आरोप में विक्रम सिंह, थान सिंह, उनकी पत्नी रीना और प्रभुदयाल निवासी भिलौली थाना सहावर को नामजद किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एएसपी आदित्य वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोरों के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ सहावर गेट रेलवे फाटक के पास से हत्यारोपी विक्रम पुत्र प्रभुदयाल निवासी भिलौली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें