औंछा। गांव अचलपुर निवासी एक व्यक्ति के घर शादी कार्यक्रम के दौरान रिश्तेदार महिला के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी फकीरे कठेरिया की पुत्री खुशबू की रविवार को बरात आई थी। शादी में फकीरे की बहन की पुत्री रचना निवासी गांव रैपुरा थाना फतेहगंज बरेली भी शामिल होने आईं थीं। शाम करीब सात बजे उन्होंने अपने बैग को बंद कर कर कमरे में रख दिया। कुछ देर बाद जब बैग देखा तो उसमें रखे करीब एक लाख रुपये के जेवर-नकदी गायब थे। एसआई अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।