बिचपुरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीआरसी बिचपुरी पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार गौतम ने शिक्षक संगठनों के ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ संवाद किया। बैठक में विद्यालयों की व्यवस्थाओं और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत अरोड़ा ने पंचायतों के सफाईकर्मियों को विद्यालयों में नियमित सफाई के लिए निर्देशित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बुलाने के बावजूद सफाईकर्मी विद्यालय नहीं आते, जिससे परिसर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं, मंत्री वीरेंद्र सोलंकी ने महिला शिक्षकों की सीसीएल (बाल देखभाल अवकाश) के आवेदन शीघ्र फॉरवर्ड कराने की मांग की। अतीक अहमद ने जर्जर विद्यालय भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण जल्द कराने की मांग रखी। शिक्षकों के प्रार्थना पत्रों की बीआरसी से रिसीविंग देने की मांग भी उठी। बीईओ उमेश गौतम ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, भगवती खंडेलवाल, निशा सिंह, कमलेश कुमारी और यतींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।