फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानपरिषद में गूंजा पंचायत चुनाव में धांधली का मुद्दा

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! लखनऊ में विधान परिषद के गेट नंबर 2 पर महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करते सपा एमएलसी डॉ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के तल्ख तेवर बृहस्पतिवार को विधानपरिषद में दिखाई दिए। सभापति के सामने फिरोजाबाद में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने विधानपरिषद के गेट पर महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधानपरिषद में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में 19 सदस्य सपा के थे, लेकिन जिला प्रशासन ने एक महिला सदस्य का किडनैप दिखा दिया। महिला ने इसका शपथ पत्र दिया कि मेरे साथ घटना नहीं हुई। लोकतंत्र की हत्या की गई। वोट हमारे सदस्यों को नहीं डालने दिया गया। महज 12 वोट दिखाए गए। उल्टा सदस्यों को जेल भी भेज दिया गया। जिला प्रशासन ने हमारे सदस्यों को धमकाया भी। विधानसभा की कार्रवाई के बाद सपा एमएलसी ने घरेलू रसोई गैस के दाम में लगातार इजाफा करने को लेकर प्रदर्शन किया। एमएलसी ने खुद हाथों में अंगीठी और अन्य सपा सदस्यों ने सिर पर रसोई गैस का सिलिंडर लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान राजेश कुमार, डॉ. रामपाल कश्यप, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें