फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने आगरा ले जाते समय तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में बिजली घर के सामने शुक्रवार की देर शाम साइकिल सवार दो युवक किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक युवक की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी रमेश चंद्र का 20 वर्षीय पुत्र निखिल उर्फ जितेन शुक्रवार की शाम साइकिल से कहीं जा रहा था। उसके साथ साथी रजत भी था। साइकिल जब बिजली घर के सामने पहुंची, तभी बाइक की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से निखिल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन शनिवार को उपचार के लिए उसे आगरा ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए। वहीं दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें