आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। कुल 3103 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें विभिन्न विभागों में उपचार कराया गया। सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे, जहां खांसी, जुकाम, बुखार, टॉन्सिल और गले में दर्द की शिकायतें प्रमुख रहीं।
इसके अलावा शारीरिक दर्द और त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की संख्या भी काफी अधिक दर्ज की गई। त्वचा रोग विभाग के डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मौसमी बीमारी के साथ त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। खुस्की, रैशेज और दाने होना आम बात है। अगर ये ज्यादा समस्या दे तो चिकित्सक से परामर्श लें और घर में कोई अन्य उपचार न करें। वहीं, मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने कहा कि गुनगुने पानी का सेवन करें। और चिकनाई आदि बाहर का खाना न खाएं। गले में दर्द होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।