राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बना
विद्यालय में गत सत्र में कक्षा नौ में 58 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, जो कि बढ़कर इस बार 69 हो गया है। राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बना है। कोरोना में आर्थिक समस्या होने से पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थी भी बढ़े हैं। वहां की फीस अभिभावक नहीं दे पा रहे थे।
आराधना सिंह, राजकीय हाईस्कूल, सैमरा
फीस कम और पढ़ाई के स्तर में सुधार वजह
यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कोरोना के समय में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के प्रयास, राजकीय विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार। सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाए जाने और फीस कम होने की वजह से पंजीकरण बढ़ा है।
- डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक
एक नजर आंकड़ों पर
- 2,41,769 विद्यार्थी सत्र 2020-21 में कक्षा 09 से 12 तक की कक्षाओं में पंजीकृत थे।
- 2,52,785 विद्यार्थियों का सत्र 2021-22 में कक्षा 09 से 12 तक की कक्षाओं में पंजीकरण है। - 11016 विद्यार्थी चालू सत्र में बढ़ गए हैं।
- 1,20,119 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण सत्र 2020-21 में कक्षा 09 व 11 की कक्षाओं में हुआ था।
- 1,34,906 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण सत्र 2021-22 में कक्षा 09 व 11 की कक्षाओं में हुआ है।
- 14,787 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण चालू सत्र में बढ़ गया है।
सेहत: सर्दी में धूल-धुआं से पुराने मरीजों की बढ़ी मुसीबत, सेहत का रखें ख्याल, बरतें ये सावधानियां