फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 28 लाख की लागत से बदलेगी जिले की चार सड़कों की तस्वीर

Sun, 12 Jan 2025 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मैनपुरी, घिरोर और कुरावली क्षेत्र की चार सड़कों की मरम्मत कराएगा। इसकी लागत 28 लाख रुपये है। विभाग ने धनराशि जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घिरोर और कुरावली क्षेत्र में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखे। इसके बाद विभाग ने क्षेत्र की चार सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। मैनपुरी विकास खंड में नगला कीरत और आजाद नगर के पहुंच मार्ग की मरम्मत 7 लाख की धनराशि से कराई जाएगी। नगला मोती से नगला दया को जाने वाली सड़क की मरम्मत की लागत 10 लाख रुपये है। नौगांव से मानपुर मार्ग का 6 लाख रुपये से मरम्मत किया जाएगा। साथ ही घिरोर-कुरावली मार्ग से सोनई मार्ग का मरम्मत 5 लाख की लागत से होगा। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी अजय भाष्कर ने बताया कि विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित कर मरम्मत शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


,

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें