मैनपुरी। कुरावली की ग्राम पंचायत ईसई मांझपाटी में एक प्रधानाध्यापक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट मांग रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से चुनाव आयोग, डीएम, एसपी और सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है विकास खंड कुरावली की ग्राम पंचायत ईसई मांझपाटी में एक शिक्षक पूर्व प्रधान के समर्थन में खुलकर प्रचार कर रहा है। इतना ही नहीं एक ड्यूटी के समय भी वोटरों के पास जाकर वोट देने की अपील कर रहा है।
कुछ ग्रामीणों को धमकी दी है कि अगर हमारे प्रत्यशी को वोट नहीं दिया तो तुम्हारे बच्चों को फेल कर देंगे। पंचायत के किसी भी स्कूल में पढ़ने नहीं देंगे। वह विद्यालय में तैनात एक शिक्षामित्र को भी अपने साथ ही रखता है। शिक्षक के स्थानांतरण की मांग को लेकर शुक्रवार को कई ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। चुनाव आयोग, डीएम, एसपी और सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।