फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 600 रुपये के लिए समूह की अध्यक्ष का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बिजौली में शनिवार देर शाम 600 रुपये की उधारी के विवाद में समूह की अध्यक्ष सोनी राठौड का सिर फोड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

बिजौली गांव की सोनी राठौड एक समूह की अध्यक्ष हैं। उनके पति प्रवेंद्र लखनऊ की कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उनके पति लखनऊ नौकरी पर गए थे। शाम को समूह के 600 रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद के बाद समूह की सदस्य एवं उसके परिवार ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीख पुकार पर पहुंचे बस्ती के लोगों ने जान बचाई। उन्होंने बताया कि समूह के उनके पास 2600 रुपये थे, जिसमें से 2000 रुपये जमा कर दिए थे। 600 रुपये जमा करने के लिए कहा था, जिसके विवाद में शनिवार को दूसरी बार हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें