फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाना खाने के दौरान दोस्तों को हटाने से नाराज हुआ दूल्हा

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी थाने में वर-वधु पक्ष के लोगों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कस्बा स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम से बरात और फिर जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जब दूल्हा दुल्हन खाना खाने के लिए बैठे, तभी किसी ने दूल्हे को दोस्तों को हटा दिया। इसी बात से दूल्हा नाराज होकर मैरिज होम से गायब हो गया। परिजन और रिश्तेदारों ने तलाश किया, काफी देर समझाने के बाद वह माना। जिसके बाद वैवाहिक रस्में संपन्न हो सकीं।
विज्ञापन

जनपद इटावा के पांडुआ निवासी अमन सिंह की बरात शनिवार की शाम को कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आई थी। बरातियों की आवभगत हुई और उसके बाद हंसी खुशी के साथ जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों के शोर मचाने पर उन्हें स्टेज से नीचे जाने के लिए कह दिया गया। कुछ लोगों ने स्थिति को किसी तरह से संभाल लिया। इसके बाद जब दूल्हा दुल्हन खाना खाने के लिए बैठे। यहां भी दूल्हे को दोस्तों को हटने के लिए कह दिया गया। यह बात दूल्हे को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर मैरिज होम से बाहर चला गया। इसके बाद दूल्हे की तलाश शुरू हुई। रविवार की सुबह सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को रिश्तेदारों और पुलिसकर्मियों ने समझाया। इसके बाद दूल्हा भी गुस्सा छोड़ कर शादी की रस्में पूरी करने के लिए राजी हो गया। दोनों पक्ष के राजी होने के बाद वैवाहिक रस्में पूर्ण की गईं। शाम के समय दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें