फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटेवा पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन के लिए बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के तत्वावधान में जिला टीम मैनपुरी द्वारा स्काउट भवन में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए जारी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के बारे में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने 25 फरवरी से 10 मार्च तक सांसद से पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 से 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज कार्यालय में एनपीएस एवं यूपीएस के दुष्परिणाम से शिक्षकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अवगत कराते हुए उन्हें पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिए जागरूक किया जाएगा।
एक अप्रैल को पूरे देश में काला दिवस मनाया जाएगा। एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन होगा। इस दौरान विनय कुमार, प्रवेंद्र यादव, शिवमंगल सिंह, विपिन कुमार, आराध्य पांडेय, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें