कासगंज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नीति के मुताबिक नए शिक्षा सत्र के लिए कक्षा एक से 12 तक में प्रवेश के लिए आयु का निर्धारण किया गया है।
कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह साल की आयु की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
छह वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी नई शिक्षा नीति के तहत प्री स्कूल (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी ) की कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालय आयु का निर्धारण इस प्रकार करेंगे की कोई भी बच्चा छह साल की आयु पूरी करने पर कक्षा एक में प्रवेश से वंचित नहीं रहे। फाउंडेशन कोर्स के तहत प्री स्कूल की शिक्षा पांच वर्ष की होगी। तीन साल तक प्री कक्षाएं तथा दो साल तक कक्षा एक और दो की कक्षाएं शामिल होंगी।
इन पांच वर्ष की कक्षाओं के लिए तीन से आठ वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। सरकारी स्कूलों में तीन साल की प्री शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी।कक्षा तीन से पांच तक की पढ़ाई के लिए आठ से 11 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। माध्यमिक कक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के लिए 14 से 18 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।