फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर की वायरल

Fri, 26 Sep 2025 04:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मैनपुरी में एक युवती की शादी टूटने के बाद आरोपी ने उसकी निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से युवती का वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती की शादी होने के कुछ दिन बाद ही आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले पिता ने उसकी शादी राम निवास निवासी अग्रवाल मोहल्ला के साथ तय की थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। मिलने के दौरान राम विलास ने उनके साथ कुछ फोटो वीडियो बनाए थे। अधिक दहेज की मांग से रिश्ता टूट गया था। बाद में पिता ने 16 अप्रैल 2025 को दूसरी जगह शादी कर दी। शादी के तीन माह बाद आरोपी रास्ता घेरने लगा और धमकी दी कि तेरे वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। 15 अगस्त को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फोटो वीडियो वायरल कर दिए। आरोपी की इस हरकत से उनका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें