फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नर्सिंग होम में गर्भवती की मौत, लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Fri, 26 Sep 2025 04:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए लाई गई महिला की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव मोर्चरी रखवाया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला परमाई निवासी विनोद पाल की पत्नी कुमकुम (38) गर्भवती थी। बुधवार शाम को परिजन कचहरी रोड स्थित नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। परिजन का आरोप है कि अस्पताल में आने तक कुमकुम बिल्कुल ठीक थी। इसके बाद चिकित्सक प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले गए। इसके पांच मिनट बाद ही मौत हो गई। गर्भवती की मौत के बाद आक्रोशित परिजन लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह सिंह मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें