फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकेली पाकर युवती को दबोचा, विरोध पर मारी खुरपी

Wed, 05 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में युवती को अकेला पाकर आरोपी ने दबोच लिया। युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने खुरपी मार दी। युवती को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। रात में घर के बाहर जानवरों को बांधकर अंदर आकर सो गई। बुधवार को तड़के करीब 4 बजे पड़ोसी विजेंद्र उर्फ सोनू डॉक्टर घर में घुस आया। बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर उसने बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने की धमकी देने पर आरोपी ने खुरपी लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। खुरपी का वार सिर में किया। इससे वह चोटिल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। परिजन ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं, इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें