फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने पहुंची युवती ने कहा - कर लिया है प्रेम विवाह

Fri, 20 Dec 2024 06:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पति के साथ भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती अचानक थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह माता-पिता के साथ नहीं बल्कि प्रेमी पति के साथ रहेगी। बालिग होने के चलते पुलिस ने बयान दर्ज कराए। उसे पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 दिसंबर को युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। शुक्रवार को अचानक युवती थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उसने कन्नौज के रहने वाले एक युवक से मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस ने बालिग युवती से पूछताछ की और परिजन को भी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद युवती के बयान दर्ज कराए गए। जिसमें युवती ने प्रेमी पति के साथ जाने की बात कही। बयान के बाद युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें