फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर से मां के निकलने के 15 मिनट बाद बालकनी से गिरी थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रामरघु आनंदा फेज-2 (सिकंदरा) में 5 साल की बच्ची की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत होने की घटना हादसा थी। मां के मार्निंग वाॅक पर जाने के 15 मिनट बाद बच्ची बालकनी की तरफ आ गई थी। रेलिंग छोटी होने से वो गिर गई। बाद में जानकारी पर मां पहुंची थी। अपार्टमेंट परिसर के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को यह स्पष्ट हो सका है।
विज्ञापन


रामरघु आनंदा फेज-2 निवासी मनोज प्रताप सिंह सऊदी अरब में कार्य करते हैं। पत्नी धारा सिंह सैंया के एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनकी पांच साल की बेटी अनाहिता की बुधवार तड़के सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। जानकारी पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार और थाना सिकंदरा पुलिस ने जांच की थी।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। गार्ड से भी पूछताछ की गई। निवासियों से भी पूछा गया। इसमें पता चला कि मां तड़के लगभग 4 बजे फ्लैट से मॉर्निंग वॉक पर निकल गई थी। करीब 15 मिनट बाद बेटी जाग गई।
विज्ञापन


आशंका है कि बालकनी की तरफ जाने वाला गेट खुला रह गया होगा। इससे बच्ची बालकनी की तरफ आ गई। रेलिंग की ऊंचाई कम होने से गिर गई। बाद में जानकारी मिलने पर सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे। बच्ची की मां भी आ गई। इससे घटना को हादसा ही माना जा रहा है। उधर, मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें