फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य विभाग की टीम ने पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Mon, 23 Sep 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर के एक दुकान पर नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान खोया, पनीर, तेल और मिल्क केक के पांच नमूने लिए गए। अधिकारियों ने कारोबारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार स्थित लवी पनीर भंडार से खोया और पनीर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। शीतला मंदिर स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा दुकानदारों को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए। चंद्रशेखर गुप्ता की दुकान से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया। राम लखन सॉफ्टी विक्रेता से सॉफ्टी बनाने के लिए रखे गए घोल का एक नमूना संग्रहित किया गया। गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी देवी रोड मैनपुरी से सरसों के तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया। यहां अत्यधिक गंदगी पाई गई जिसे तत्काल साफ करने के निर्देश दिए।
कचहरी रोड एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित पूड़ी व पकौड़ी विक्रेता सत्य प्रकाश पाल के पास वैध खाद्य रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया तथा दुकान के अगल-बगल गंदगी पाई गई। इसे से साफ करने के निर्देश दिए गए। आलीपुर खेड़ा में खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा 19 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जयदीप मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें