फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांचों दोस्तों ने साथ की थी कार सेवा, साइकिल से अयोध्या पहुंच किए दर्शन

Sun, 14 Sep 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके लौटते अलीगढ़ के कारसेवक।  - फोटो : अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके लौटते अलीगढ़ के कारसेवक।
विज्ञापन
बेवर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के क्षेत्र के पांच दोस्तोंं ने कभी साथ में कार सेवा की थी। मंदिर बनने पर साइकिल से पांचों ने अयोध्या दर्शन की मन्नत मांगी थी। अयोध्या में मंदिर बनने पर भगवान राम के दर्शन करके मन्नत को उन्होंने पूरा किया है।
विज्ञापन

रविवार को बेवर थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे अतरौली क्षेत्र के निवासी विक्रम सिंह, राजकुमार वर्मा, कुमरपाल सिंह वर्मा, उदल सिंह लोधी, नरेश लोधी ने 10 दिन पूर्व गांव से अयोध्या तक की यात्रा साइकिल से शुरू की थी। रविवार को वे सभी अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि राम मंदिर आंदोलन के समय उन्होंने एक साथ कार सेवा की थी। आंदोलन में भाग लेने पर सभी जेल भी गए थे।
उन्होंने बताया कि कार सेवा के समय ही साइकिल से राम मंदिर बनने पर दर्शन की मन्नत मांगी थी। उन्होंने रविवार तक साइकिल से 800 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली है। पूरी यात्रा लगभग 1100 किलोमीटर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें