फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला: IPCS लिविंग हिस्ट्री श्रृंखला की पहली कड़ी में हामिद करजई से मुखातिब होंगे मेहमान

Sun, 22 Apr 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हामिद करजई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और गैर सरकारी संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ पीस एंड कॉन्फिल्कट स्ट्डीज (आईपीसीएस) की संयुक्त विचार श्रृंखला लिविंग हिस्ट्री की पहली कड़ी के तहत अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई रविवार को आगरा के लोगों से मुखातिब होंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान वह भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों की एक नई इबारत लिखेंगे। लीविंग हिस्ट्री की पहली कड़ी का कार्यक्रम होटल आईटीसी मुगल के दीवान-ए-खास में आयोजित किया गया है। 

शाम चार बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें आगरा के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। जो आफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति से भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों पर सीधा संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


यह गैर सरकारी पहल दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति इससे पहले आगरा का किला और ताजमहल का भी दीदार करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें