फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का धुआं कम करेगा परेशान

Wed, 11 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम गर्म है और हवा भी है, ऐसे में दिवाली पर पटाखों का खतरनाक धुआं नीचे न रहकर तेजी से ऊ पर उठेगा। मौसम का मिजाज कुछ इस तरह है कि हवा चलने और पारा ज्यादा होने से धुएं से होने वाली घुटन कुछ कम हो सकती है। दिवाली पर स्मॉग (स्मोक यानी धुआं और फॉग यानी धुंध) तो बनेगा, लेकिन पारा ज्यादा होने और हवा चलने से जल्द ही छंट सकता है।
विज्ञापन

दिवाली पर पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 पर चल रहा है। मौसम शुष्क है और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक भी नहीं है। ऐसे में दिवाली पर मौसम गर्म ही बना रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, दिवाली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा पर हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि तापमान स्थिर बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में अभी बदलाव नहीं होने के आसार हैं। हल्की हवा भी रह सकती है। भैया दौज के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें