फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई में प्रवेश का आज अंतिम दिन

Tue, 20 Aug 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में आईटीआई में प्रवेश के लिए छात्र अपनी रुचि नहीं दिखा रहे। अभी तक 228 छात्रों ने दोनों आईटीआई में प्रवेश लिया है। पहली सूची के 320 छात्रों का प्रवेश शेष रह गया है। प्रवेश के लिए मंगलवार को अंतिम तिथि है। जिले में संचालित दो राजकीय आईटीआई की पहली मेरिट सूची में 548 छात्रों को स्थान दिया गया। 16 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई। 16 अगस्त तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई। इस तिथि तक 216 छात्रों ने ही प्रवेश लिए। 332 सीटें रिक्त रह गई। इसके बाद तिथि को बढ़़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया। इसके बाद 12 छात्रों ने ही और प्रवेश लिया है। राजकीय आईटीआई किसरौली में 15 ट्रेडों के लिए 488 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों के लिए 388 छात्रों को पहली सूची में स्थान मिला। इनमें से अब तक 157 छात्रों ने ही अपना प्रवेश लिया। पहली सूची की 131 सीटों पर प्रवेश होना है। राजकीय आईटीआई पटियाली में 12 ट्रेडों के लिए 228 सीटें निर्धारित हैं। पहली सूची में 160 छात्रों को स्थान मिला। इनमें से अब तक 71 छात्रों ने ही अपना प्रवेश लिया। पहली सूची की 89 सीटों पर अभी प्रवेश होना है। राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम एवं पटियाली के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र ने बताया कि पहली सूची में प्रवेश की मंगलवार को अंतिम तिथि है। छात्र मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, प्रत्येक की एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। संस्थान में चयन सूची की पुष्टि के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें