फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेन देन के विवाद में क्लीनिक पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित एक क्लीनिक पर कार्यरत नर्स से रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई। उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित दिव्या क्लीनिक में रूबी नाम की एक नर्स कार्यरत हैं। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने पास ही अजय कुमार की पैथोलॉजी पर खून जांच कराई थी। इसके 1500 रुपये बाकी रह गए थे। आरोप है कि सोमवार को जब अजय अपने रुपये मांगने गया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया और इसके बाद क्लीनिक पर ही जमकर मारपीट हुई। मारपीट होती देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने विशाल निवासी हंस नगर, गोविंद निवासी मोती नगर और अमरदीप निवासी नगला नया के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें