मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बलपुरा में बुधवार की शाम खेत पर गए किसान को करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव बलपुरा निवासी 43 वर्षीय किसान वीरपाल शाम करीब छह बजे घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। खेत पर जाते समय रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार पर उनका पैर रख गया। करंट लगने के बाद वीरपाल बेसुध होकर वहीं पर गिर गया। करीब एक घंटे बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों ने किसान को बेसुध पड़ा देख परिजन को सूचना दी। परिजन वीरपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।