फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी में गया था परिवार, मजदूर ने फंदा लगा दी जान

Sun, 30 Nov 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के कलाल खेरिया में शुक्रवार देर रात मजदूर सत्यप्रकाश (28) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार शादी में गया हुआ था। भाई को सुबह घर जाने पर पता चला।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश मध्य प्रदेश के भिंड के गांव गोरमी के मूल निवासी थे। वह और उनके भाई ओमप्रकाश का परिवार कलाल खेरिया में कई सालों से रह रहा है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि सत्यप्रकाश के ससुराल में शादी थी। उनकी पत्नी खुशबू अपने तीनों बच्चों के साथ वहां गई थी।
सुबह सत्यप्रकाश घर से बाहर नहीं निकले। वह उन्हें देखने के लिए घर में घुसे तो सत्यप्रकाश कमरे में पंखे में फंदे से लटके थे। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें