फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा की खोज में लगीं पांच टीमें तीसरे दिन भी रही खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार सुबह स्कूल के लिए निकली कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को छात्रा की साइकिल व बैग स्वारा के जंगल में यमुना नदी के किनारे मिले थे।
विज्ञापन




बैग और साइकिल नदी किनारे मिलने के बाद पुलिस ने आशंका के आधार पर शनिवार को यमुना नदी में पीएसी गोताखोरों की मदद से मोटरबोट के माध्यम से कई किलोमीटर तक जाल डलवाकर तलाशी की, लेकिन शाम तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका था। इधर, पुलिस की पांच टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं छात्रा के परिजन उसकी सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं। परिजन और गांव के लोग भी दिन-रात जंगलों में उसकी खोज में जुटे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को छात्रा के बैग में कॉपी से कुछ अहम जानकारी मिली है। जिसके आधार पर भी जांच शुरू की गई है। पुलिस छात्रा के साथ पढ़ने वाले बच्चों और उसके मित्रों से भी पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें