हनुमान चालीसा के 101 में आयोजन पर सम्मानित मेधावी छात्र
फतेहपुर सीकरी। सत्य सनातन संघ दूरा की ओर से पिछले दो वर्ष से किए जा रहे हनुमान चालीसा पाठ का 101 वां भव्य आयोजन मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के छात्र नेत्रपाल को प्रथम पुरस्कार स्वरूप चांदी की चेन प्रदान की गई। वहीं 10वीं के छात्र दिव्य (डीके) को भी प्रथम पुरस्कार के रूप में चांदी की चेन देकर सम्मानित किया गया। दोनों को यह सम्मान विपिन भाई ने प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार में 12वीं के छात्र संदीप एवं 10वीं के छात्र करतार सिंह को 551-551 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. हरिचंद की ओर से दिए गए। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 12वीं के छात्र ललित को 500 रुपये एवं 10 वीं के छात्र मुलायम को भी 500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। ललित को तन्नू तथा मुलायम को जादू की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा 12वीं के छात्र हिमांशु एवं 10वीं के छात्र पुष्पेंद्र को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं 100-100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अंत में अन्य सभी प्रतिभागी छात्रों को साफा, पट्टिका, ट्रॉफी एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।