फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंदी का सरल प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

Mon, 24 Feb 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर सोमवार को परीक्षा देने पहुंची छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। जिला प्रशासन की सख्ती के बीच जिले में पहले दिन 2646 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। प्रश्नपत्र सरल रहा। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिलाया गया। प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई गई। परीक्षा के दौरान हाईस्कूल हिंदी के कुल पंजीकृत 29310 परीक्षार्थियों में से 2644 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत चार में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार हाईस्कूल में प्रथम पाली के दौरान कुल 2646 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पर्यवेक्षक और अधिकारियों ने भ्रमण कर किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान जनपदीय पर्यवेक्षक जेडी राजकुमार यादव ने वरिष्ठ प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा के साथ किशनी क्षेत्र में निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने भोगांव और सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने कुसमरा क्षेत्र में निरीक्षण किया। दूसरी पाली में जनपदीय पर्ववेक्षक ने सुलक्षणा शर्मा के साथ भोगांव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने ज्याेंती और औंछ क्षेत्र का निरीक्षण किया। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सु्बह की पाली की परीक्षा एक नजर में
हाईस्कूल
हिंदी पंजीकृत- 29310
उपस्थित- 26666
अनुपस्थित- 2644
प्रावेधिक हिंदी- पंजीकृत 04
उपस्थित-02
अनुपस्थित-02

परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। प्रश्नपत्र बहुत सरल था। अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
प्रियंका कुमारी कक्षा 10

बहुविकल्पीय प्रश्न बहुत ही आसान थे इसके चलते पेपर करने में काई दिक्कत नहीं हुई। अच्छे नंबर आएंगे।
गौरव कक्षा 10
-
हिंदी का प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। विस्तृत उत्तरी प्रश्नों सरल थे इससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
आकांक्षा कक्षा 12

जैसी उम्मीद थी कि प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं आएगा वैसा ही हुआ। पेपर अच्छा हुआ है नंबर भी अच्छे आएंगे।
आयुष कुमार कक्षा 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें