आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड पाठ्यक्रम की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा जनवरी में हुई थी। अब तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका है।
आरबीएस शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत बहादुर ने बताया कि एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करीब 500 छात्रों ने दी थी। पहले इस प्रकार की परीक्षाओं के परिणाम 10 से 15 दिनों में घोषित कर दिए जाते थे, इस बार अनावश्यक देरी हो रही है।
वहीं छात्रों का कहना है कि परिणाम में हो रही देरी के कारण उनकी आगामी शैक्षणिक और प्रतियोगी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परिणाम तैयार कर लिए गए हैं जल्द ही घोषित होंगे।