फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में भी दिखा भाई दूज पर्व का उत्साह

Sun, 03 Nov 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला जेल मेंं भाई दूज का पर्व कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। पर्व को लेकर बहनों एवं भाइयोंं में उत्साह रहा। 261 बहनें व सात भाई पर्व मनाने के लिए जिला जेल पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से बहनें अपने बंदी भाइयों एवं भाई अपनी बंदी बहनों से मिलने के लिए जिला जेल पहुंच गए। जिला जेल में 196 बंदी भाइयों से मिलने के लिए उनकी 261 बहनें पहुंची। वहीं सात भाई ऐसे पहुंंचे जिनकी पांच बहनें जिला जेल में बंद हैं। इतनी संख्या में बहन- भाइयोंं के पहुंचने से कारागार के बाहर लंबी कतारें लग गई। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु व जेल से जल्द छूटने की कामना की, ताकि आगामी त्योहार घर पर ही सभी के साथ मना सकें। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, कारापाल सुरेश कुमार सिद्धार्थ, संदीप भास्कर, विजय सिंह, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें