फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केबल डाल रहे कर्मचारी को पीटा

Wed, 04 Dec 2024 10:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- आवास विकास में हुई घटना, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार को बिजली की केबल डाल रहे विद्युत विभाग के अधीन ठेकेदार के कर्मचारी की पिटाई कर दी। दो आरोपियों ने सरिये से वार कर धमकी दी। टीम के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर निवासी विमलेश कुमार विद्युत विभाग के अधीन केबल डालने का ठेका लिए कंपनी के कर्मचारी हैं। मंगलवार की सुबह वह टीम के साथ आवास विकास सेक्टर नंबर 4 में केबल डालने काम कर रहे थे। तभी किसी तरह से नेट की फाइबर केबल कट गई। इसी बात को लेकर वहां रहने वाले दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। सरिये से कर्मी पर वार करने के साथ ही धमकी दी। इस घटना से केबल बदलने का काम कर रही टीम के सभी कर्मी घबरा गए। सभी सदर कोतवाली पहुंचे और हाथापाई व अभद्रता करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जेई सिविल लाइन उपकेंद्र शुभम मद्धेसिया भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें