- पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 97862 रुपये निकाल लिए गए। ठगी पीड़ित ने बैंक को सूचना देकर खाता बंद कराया। 1930 पर कॉल कर घटना की शिकायत दर्ज कराई। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी हरीश कुमार गारमेंट्स की दुकान किए हुए हैं। बताया कि 16 नवंबर को उनके नंबर पर किसी अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि आपने अपनी सिम पोर्ट कराई है। हरीश ने मना करते हुए फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनके फोन हैक हो गया और ऑनलाइन मनी ट्रांसफर एप के जरिए उनके खाते से 97862 रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकाले जाने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। बैंक को सूचना देने के साथ ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही पीड़ित ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। साइबर सेल ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।