फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुंडल अच्छे हैं अम्मा.... चोर ले जाएगा मुझे दे दो

Mon, 05 Feb 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने के बाद घर लौट रही बिछिया विक्रमपुर निवासी वृद्धा टप्पेबाजी का शिकार हो गई। रास्ते में मिले टप्पेबाज ने कहा कि अम्मा कुंडल अच्छे लग रहे हैं। इसे चोर ले जाएंगे। मुझे दे दो, वह पत्नी के लिए भी इसी डिजायन के बनवाएगा। घर चल कर लौटा दूंगा। वृद्धा बातों में आ गई और कुंडल उतार कर दे दिए। ठगी का शिकार वृद्धा ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिछिया विक्रमपुर निवासी 60 वर्षीय नेकसा देवी ने बताया कि वह भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जनपद एटा के गांव सतनापुर गईं थीं। रविवार की दोपहर वह जैथरा मार्ग से टेंपो में बैठ कर घिरोर तिरारा पर उतर गईं थीं। पीछे से आए एक टप्पेबाज ने वृद्धा से कहा कि वह उनके पुत्र का दोस्त है। सदर बाजार की एक गली में ले गया और कहा कि अम्मा तुम्हारे कुंडल बहुत अच्छे लग रहे हैं। चमक रहे हैं कोई चोर इन्हें ले लेगा। इन्हें उतार कर दे दो वह एक सुनार को इन्हें दिखाकर पत्नी के लिए भी ऐसे ही कुंडल बनवाएगा। वृद्धा ने बातों में आकर कुंडल उतार कर दे दिए। इसके बाद टप्पेबाज गायब हो गया। ठगी का एहसास होने के बाद वृद्धा ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें