फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रन फॉर ओपीएस कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ पहुंचे मैनपुरी के शिक्षक

Mon, 05 Feb 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को अटेवा मैनपुरी के शिक्षक और कर्मचारियों ने लखनऊ में एनपीएस और निजीकरण के खिलाफ आयोजित रन फ़ॉर ओपीएस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अटेवा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन बहाली तक अटेवा का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि खराब मौसम में भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने रन फ़ॉर ओपीएस की दौड़ में बता दिया कि यदि सरकार एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सोलह लाख कर्मचारी और उनका परिवार पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करेगा।
विज्ञापन

अटेवा मैनपुरी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ लखनऊ पहुंचने वालों में जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित, संरक्षक आराध्य पांडेय, सहसंयोजक सुनील कुमार, प्रवेंद्र कुमार, करण सिंह, शिव शंकर, अमित यादव, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल यादव, संतोष कुमार, अखलेश कुमार, सौरभ पांडेय, बबलेश, राजेश कुमार आदि साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें