फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा पर सो रहे चौकीदार को डंपर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव छाछा के पास ईंट भट्ठा पर सो रहे चौकीदार को मिट्टी का खनन कर ले जा रहे एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में चौकीदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी निवासी संतोष कुमार (45) पुत्र राजाराम गांव छाछा के पास स्थित ईंट भट्ठा पर चौकीदार था। शुक्रवार की रात भट्ठे के किनारे चारपाई डाल कर सो रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे मिट्टी का खनन कर ले जा रहे डंपर ने चारपाई पर सो रहे चौकीदार को रौंद दिया। हादसे में संतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें