फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: - तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक सांस रोगियों की लग रहीं कतार, बच्चे भी चपेट में

Mon, 10 Nov 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो14जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बदलाव सेहत को प्रभावित कर रहा है। तापमान में आ रही गिरावट ने सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं वायरल बुखार का प्रकोप भी बढ़ गया है। सबसे ज्यादा परेशानी सांस रोगियों को हो रही है, इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बाद अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल 1481 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव से वायरल के साथ सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। गंभीर सांस रोगियों को भर्ती करके ऑक्सीजन देनी पड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतार लग गईं थीं। हालत यह थी कि हर काउंटर पर मरीजों की भीड़ नजर आ रही थी। पैथोलाॅजी काउंटर पर सैंपल टेस्ट के लिए मरीज इंतजार करते नजर आए तो दवा काउंटर पर भी भीड़ जुटी रही।
सोमवार को सांस रोग से पीड़ित 12 वर्ष तक की उम्र वाले 124 बच्चे अस्पताल पहुंचे। इन बच्चों में निमोनिया का भी असर था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही थी। वहीं 12 साल से ऊपर के 126 बच्चे सांस रोग से ग्रसित पहुंचे, जिनको उपचार दिया गया। कुछ मरीजों को ऑक्सीजन भी लगानी पड़ी। बच्चों में भी वायरल बुखार का प्रकोप देखा गया। 122 बच्चे बुखार से ग्रसित पहुंचे। इसके अलावा पेट दर्द, डायरिया के 57 मरीज पहुंचे। पैथोलॉजी पर 950 टेस्ट किए गए। ओपीडी बंद होने तक चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें