फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: दिल्ली बम धमाके में आगरा का एक व्यक्ति घायल...जिले भर में अलर्ट, ताजमहल के आसपास बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 10 Nov 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिल्ली में धमाके बाद आगरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने चाैकसी बढ़ा दी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस चेकिंग कर रही है।
 
विज्ञापन
ताजमहल के पास गश्त करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास हुए कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। देर रात दिल्ली प्रशासन की ओर से जारी की गई घायलों की सूची में आगरा के 53 वर्षीय पप्पू का भी नाम सामने आया है। इस पर देर रात पुलिस सक्रिय हो गई। सूची में घायल होने वाले का पता नहीं लिखा था। हालांकि आगरा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा। घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले बाजार और इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। राज्य की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के साथ नगर, पूर्वी और पश्चिमी जोन के डीसीपी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील हो गए। 

पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध वाहन को नहीं जाने दिया जाए। पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद ही जाने दिया जाए। देर रात दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई सूची में एक घायल 53 वर्षीय पप्पू आगरा के बताए गए हैं। उनकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। 
विज्ञापन


">http://

घायल व्यक्ति के परिजन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि सूची में पता नहीं लिखा हुआ था। वही एक गाड़ी भी आगरा नंबर की क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सूची की जानकारी मिली है। लेकिन पता नहीं है। इसकी वजह से घायल के बारे में पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


 दिल्ली की घटना के बाद ताजमहल और आगरा किला के आसपास का इलाका खंगाला गया। देर रात पुलिस आयुक्त दीपक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने तलाशी अभियान चलवाया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


">http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें